मिशन 60 में क्लिनिकल सर्विस में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए अस्पताल अधीक्षक हुए सम्मानित
स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

मधुबनी जिला अस्पताल के उपाधीक्षक को राज्य में हड्डी रोग विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा सम्मानित किया गया. अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने बताया मिशन – 60 में क्लिनिकल सर्विस में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पुरे ऑर्थो डिपार्टमेंट को सम्मानित किया गया है. सिविल सर्जन डॉ. ऋषिकांत पांडे ने बताया कि ऑर्थो विभाग के चिकित्सक डॉ राजीव रंजन, डॉ प्रत्यूष पराग व पूरी टीम को उनकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार द्वारा दिया गया जिले के लिए यह सम्मान गर्व की बात है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal