Breaking News

भूमि-विवाद व मद्यनिषेध अभियान की हुई समीक्षा

भूमि-विवाद व मद्यनिषेध अभियान की हुई समीक्षा

दरभंगा, – जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन के कार्यालय कक्ष से जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश पर अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा ने सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता के साथ भूमि विवाद से संबंधित मामले एवं मद्यनिषेध अभियान के तहत किए जा रहे कार्य की समीक्षा की।
अपर समाहर्ता ने सरकार की मंशा से अवगत कराते हुए सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भूमि विवाद से संबंधित सबसे ज्यादा गंभीर प्रकृति के पाँच मामलों का निष्पादन अपने अपने अंचल से करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के वैसे पांच जटिल मामले जिनका निष्पादन अंचल व थाना स्तर से नहीं हो पा रहा है, उन्हें जिला को उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार तक उक्त कार्रवाई कर अगले सोमवार तक ये वांछित प्रतिवेदन उपलब्ध होने चाहिए, अन्यथा संबंधित अंचलाधिकारी इसके लिए जिम्मेवार माने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के निष्पादित मामले का ऑनलाइन इंट्री भू-समाधान पोर्टल पर किया जाना है, लेकिन अभी भी इसमें प्रगति संतोषजनक नहीं है।
जिले में कुल 240 मामले ही भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड हो पाए हैं, इसे सभी थाना प्रभारी गंभीरता से लें।
उत्पाद विभाग द्वारा चलाए जा रहे मद्य निषेध अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा थानावार की गई।
अपर समाहर्ता ने कहा कि जप्त की गई शराब का विनष्टीकरण चरणबद्ध तरीके से जारी रहना चाहिए।
अन्य जिलों से सटे सीमावर्ती थाना एवं मुख्य मार्ग पर अवस्थित थाना मद्यनिषेध अभियान के तहत वाहन चेकिंग अभियान पर ध्यान दें, मद्य निषेध अभियान के तहत जप्त वाहनों की नीलामी स-समय करवा लें।
बैठक में उप निदेशक के जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार रंजन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …