Breaking News

कस्तूरबा विद्यालय सिमरी में छात्राओं से हुई मारपीट के मामले में माले ने जिला पदाधिकारी को सौंपा माँग पत्र

कस्तूरबा विद्यालय सिमरी में छात्राओं से हुई मारपीट के मामले में माले ने जिला पदाधिकारी को सौंपा माँग पत्र

भाकपा माले दरभंगा कि ओर से कस्तूरबा विद्यालय सिमरी प्रखंड सिंघवारा दरभंगा में दिनांक 11/12/22 रात्री में छात्राओं के साथ हुए मारपीट की घटना में संलिप्त लोगों पर करवाई को लेकर तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिला पदाधिकारी दरभंगा से मिलकर मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के साथ मारपीट की घटना विधालय के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। बिना स्कूल प्रशासन के मिलिभगत से सुरक्षित क्षेत्र में घटना होना संभव नहीं है।

अविलम्ब संलिप्त लोगों पर करवाई हो। वहीं जिला पदाधिकारी ने दोषियों पर कार्रवाई को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच कमिटी बना कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार, आरवाईए के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत राम थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …