प्रशासन द्वारा चौक चौराहों पर की गई अलाव की व्यवस्था
डीएम ने अलाव जलवाने को दिए सभी सीओ को आदेश

दरभंगा, शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने दरभंगा शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करवाने का निर्देश दरभंगा नगर निगम एवं जिला आपदा प्रबंधन शाखा को दिए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने अंचल के प्रमुख चौक चौराहे एवं वैसे स्थल जहां बाहरी लोगों की तादाद ज्यादा रहती है, वहां अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
आदेश मिलते ही दरभंगा शहर के कई चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव के समीप बैठे देखा जा रहा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal