Breaking News

न्याय के लिए एक सप्ताह से अधिक दिनों तक अनशन पर बैठे पीड़ित परिवार ने अपना अनशन तोड़ा

न्याय के लिए एक सप्ताह से अधिक दिनों तक अनशन पर बैठे पीड़ित परिवार ने अपना अनशन तोड़ा

सीतामढ़ी: अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्थल पर एक सप्ताह से अधिक दिनों तक अपनी नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म कर उनकी हत्या के मामले में न्याय के लिए अनशन पर बैठे पुनौरा थाना क्षेत्र के एक पीड़ित परिवार से बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी एवं कृति के द्वारा बच्ची के परिवार से संपर्क किया गया तथा मदद का आश्वासन मिलने से परिवार ने अपना अनशन शनिवार को तोड़ा। वही बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक अरिजीत अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से बच्ची को न्याय दिलाने में मदद तथा सुरक्षा के लिए पत्र दिया है। परिवार की मांग थी कि केस उठाने के लिए उनकी छोटी बेटी के साथ छेड़खानी करने का प्रयास एवं धमकी देकर उनके परिवार को दबाव बनाया जा रहा था। जिसमें कानूनी कार्रवाई कराने एवं अपनी बच्ची को न्याय दिलवाने के लिए यह लोग अनशन पर बैठे थे परंतु संतोषजनक आश्वासन मिलने से पीड़ित परिवार ने अपना अनशन समाप्त किया।

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …