Breaking News

आंखो में वापस रौशनी पाकर चहक उठे आपरेशन शिविर के मरीज

आंखो में वापस रौशनी पाकर चहक उठे आपरेशन शिविर के मरीज

स्व नवनीत बल्लभ की स्मृति में रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा पिछले 24 वर्षो से लगाए जा रहे लेंस लगाकर मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के मरीजों का आपरेशन पटना सिटी चौक स्तिथ गोलवारा नर्सिंग होम अस्पताल में निपुण नेत्र सर्जन डा अभिषेक गोलवारा और टीम के द्वारा किया जा रहा है।

शिविर में आपरेशन के लिए चयनित कुल तीन सौ पैंतालीस मरीजों में से कल देर रात तक एक सौ पच्चीस मरीजों का लेंस लगाकर सफल आपरेशन किया जा सका था। आज कल आपरेशन किए गए मरीजों को आंख जांच के बाद आज दवा, काला चश्मा और परहेज की नसीहत देकर विदा किया गया। जानकारी रोटरी सम्राट के वर्तमान क्लब अध्यक्ष गोविंद चौधरी ने दी है।

आपरेशन शिविर के सहायक चेयरमैन देवराज बल्लभ ने बताया कि –एक जनवरी को लेंस लगाए गए मरीजों को फिर से आंख जांच और मुफ्त पावर चश्मा के लिए बुलाया गया है, सर्व विदित हो कि इस आपरेशन शिविर में सारी सेवाएं बिल्कुल मुफ्त में दी जाती है। समूचे बिहार में यह मोतियाबिंद और उच्च कोटि के तकनीक से आपरेशन के लिए प्रसिद्ध है।

आंख में नई रोशनी पाकर मरीज निहाल थे , कुछेक अपने सगे संबंधियों को अच्छी तरह से देख पाकर मुस्कुरा रहे थे तो कई मरीज रोशनी पाकर खुशी में रो पड़े। कुछ माताऐं और बुजुर्ग रोटेरियन और नेत्र सर्जन को आशीर्वाद देते देखे गए।
आप्रेशन का दौर आज भी जारी है। आपरेशन शिविर में क्लब के वर्ष 2023-24 के चयनित अध्यक्ष मनोज कुमार, भूतपूर्ण अध्यक्षों में विनोद झुन झुन्न वाला, राधे राठी, दिनेश भदानी, सुनील केशरी, कोषध्यक्ष ललित अरोड़ा,कविता अरोड़ा, नीलम केशरी,अनूप कुमार( मंटू जी) जेपी जायसवाल, सरोज कपूर आदि सक्रिय दिखे।

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …