Breaking News

विद्यार्थी परिषद ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका


विद्यार्थी परिषद ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका…..

बी.एस.एस.सी . के पेपर लीक मामले को लेकर पुतला दहन किया गया….

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा नाका नंबर 5 पर बिहार एस.एस.सी. के पेपरलीक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन नगर कार्यकारिणी सदस्य शशिभूषण यादव एवं सुमित मिश्र के नेतृत्व में किया गया।
स्थानीय कार्यालय मिश्रतोला से जुलूस के रूप में भटियारीसराय होते हुए नाका नंबर 5 पर पुतला दहन करते हुए प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा की सीएम नीतीश कुमार द्वारा लगातार छात्रों को सोशन करने का काम किया जाता है, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होना समझ से परे है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक उत्सव पराशर ने कहा की यह शिक्षाविरोधी सरकार जंगलराज की झलक के संग जहां एक तरफ रोजगार के खोखले दावे के नाम पर 9 वर्षों के बाद परीक्षा लेती है और पुनः अपने लोगो द्वारा पेपर लीक करवाकर छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। बिहार सरकार के ऐसे कारनामों से बिहार का नाम पूरे देश भर में खराब हो रहा है, यदि इनसे सत्ता संभल नहीं रहा है तो इन्हे नैतिकता के आधार पा पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।

जिला संयोजक हरिओम झा ने कहा कि बार बार सरकार की लापरवाही की वजह से कभी समय पर परीक्षा नही लेना, तो कभी परिणामों में दाढ़ी सफेद कर लेना इस वजह से उनकी अपनी पढ़ाई बाधित होती है,इस तरह के समस्या को अतिशीघ्र निदान की जरूरत है अन्यथा अभाविप संपूर्ण बिहार में आंदोलन करेगी।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, उज्जवल आनंद, जिला सोशल मीडिया संयोजक अनीश श्रीवास्तव , नगर कार्यकारिणी सदस्य, शशि भूषण यादव, सुमित मिश्र, नेहा कुमारी , अंजली कुमारी, दीपमाला कुमारी, सरस्वती कुमारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …