Breaking News

 “शहीदों को समर्पित “दरभंगा रंग महोत्सव” का हुआ सफलता पूर्वक समापन।

“शहीदों को समर्पित “दरभंगा रंग महोत्सव” का हुआ सफलता पूर्वक समापन।

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक श्याम कुमार सहनी के अगुवाई में नाट्य संस्था कलर व्हील,दरभंगा के “दरभंगा रंग महोत्सव” का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दरभंगा के मैथिली साहित्य परिषद के दिग्गी पश्चिम में चल रहे तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव में कई बेहतरीन प्रस्तुतियाँ हुई। बताते चलें कि 3 दिनों का यह महोत्सव विशेष रूप से हमारे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों जैसे कुंवर सिंह, जयप्रकाश नारायण, जगजीवन राम और जुबबा साहनी साथ ही साथ रामनंदन मिश्र, ब्रजकिशोर प्रसाद, धरणीधर प्रसाद, कमलेश्वरी चरण सिन्हा, जगदेश्वरी प्रसाद ओझा, कुलानंद वैदिक, यदुनन्दन शर्मा, कंटीर झा, सुरज नारायण सिंह, दरभंगा महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह, उमापति तिवारी सहित अनेको ऐसे स्वतंत्रता सेनानी आदि को समर्पित रहा। जिन्होने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में ना केवल बढ़ चढ़ कर भाग लिया अपितू अपना सर्वोच्च दिया। इस महोत्सव में दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, पटना, भागलपुर और आसाम के कलाकारों के द्वारा अलग अलग नाट्य प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें किलकारी, पटना, रंग मार्च, द स्ट्रगलर पटना, अभिनव थिएटर आसाम, किलकारी दरभंगा, म्यूजिकल भाईलोग, सुमन कुमार सिंह एंड टीम, डांस अड्डा आदि टीमें शामिल रही।
इस पूरे महोत्सव में मंच संचालन की जिम्मेदारी निखिल कुमार मिश्रा ने निभायी। इस पूरे आयोजन का निर्देशन श्याम कुमार सहनी ने किया। तकनीकी निर्देशक के रूप में रवि वर्मा (MPSD) सहयोगी विक्रम कुमार ठाकुर, पंकज कुमार चौधरी रहे। पूरे महोत्सव का भोजन प्रबंधन विभाग रौशन कुमार और विशाल कुमार के जिम्मे रहा। पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स प्रबंधन की जिम्मेदारी राजेश शर्मा, आदित्य कर्ण ने निभायी। महोत्सव आयोजन समिति के रूप में रोहित वर्मा, नीतीश कुमार, मोहम्मद असलम, सुमित कुमार मिश्रा, ऋषभ कुमार, सुभाष, गौरी और निकिता कुमारी शामिल रहे। “दरभंगा रंग महोत्सव” को सफल बनाने के लिए “कलर व्हील” संस्था सभी दर्शकों का और मीडिया बंधुओं का तहे दिल से धन्यवाद देती है।

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …