Breaking News

दरभंगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ खेल कूद का आयोजन  

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ खेल कूद का आयोजन


दरभंगा जिला के 149वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर आयुक्त, दरभंगा कुमार गौरव द्वारा 1600 मीटर दौड़ के बालक एवं बालिका को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
नगर आयुक्त महोदय के नेतृत्व में रस्साकशी प्रतियोगिता में जिला प्रशासन की टीम को विजय हासिल हुआ। वही उप विजेता का खिताब खेल संघ के हाथों लगा, जिसका नेतृत्व संघ के सचिव जितेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता (सामान्य शाखा) श्रीमती टोनी कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी परिमल तथा विभिन्न शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन श्री रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि बालिका वर्ग में लंबी कूद, चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया।
वहीं 1600 मीटर अंडर- 18 में प्रथम स्थान प्रतिभा कुमारी, 1600 मीटर (ओपन) में प्रथम स्थान कंचन कुमारी, भाला फेंक में प्रथम स्थान प्रियंका ने हासिल किया।
बालक वर्ग के लंबी कूद में प्रथम स्थान मोहम्मद इरशाद, चक्का फेंक में प्रथम स्थान नितेश कुमार चौधरी, भाला फेंक में प्रथम स्थान मनोहर कुमार, 1600 मीटर अंडर-18 में प्रथम स्थान शुभम कुमार सिंह, 1600 मीटर दौड़ (ओपन) में प्रथम स्थान राजू पंडित तथा फोटोग्राफी में प्रथम स्थान कौशिकी कुमारी ने प्राप्त किया।

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …