Breaking News

149 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 149वाँ स्थापना दिवस रंगोली बनायी गयी, केक भी कटा

149 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 149वाँ स्थापना दिवस
रंगोली बनायी गयी, केक भी कटा

दरभंगा  जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन के कर-कमलों से दरभंगा, समाहरणालय में दरभंगा जिले के 149वाँ स्थापना दिवस 149 कैंडल जलाकर मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के कर कमलों से एक काटा गया, उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता राजेश कुमार झा “राजा” व उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भी केक काटा गया।
जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइट से सजाया गया।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी के नेतृत्व में बिहार का नक्शा के साथ-साथ दरभंगा जिला का नक्शा, पान, माछ, मखान एवं बिहार सरकार का लोगो समाहित करते हुए  एक खूबसूरत रंगोली बनायी गयी।
उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 1875 ई0 को दरभंगा जिला का स्थापना हुआ था।
इसके पूर्व 31 दिसम्बर 2022 को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय दरभंगा प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहन रंगारंग कार्यक्रम किया गया तथा स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में बालक एवं बालिका द्वारा खेल-खुद प्रतियोगिता किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी ने भी कैंडल जलाया। इस अवसर दरभंगा, समाहरणालय के वरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …