Breaking News

  07 जनवरी (शनिवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

07 जनवरी (शनिवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

दरभंगा,   सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आई.टी.आई., लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से वेलस्पून इंडिया लिमिटेड (WELSPUN INDIA LIMITED) कम्पनी द्वारा 07 जनवरी 2023 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 03ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल – 02 प्रकार के पद के लिए 250 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वेलस्पून इंडिया लिमिटेड (WELSPUN INDIA LIMITED) कम्पनी द्वारा टेक्सटाइल (TEXTILE) सेक्टर में टेक्सटाइल मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी फिटर/इलेक्ट्रीशियन पद हेतु 9,238/- रुपये प्रतिमाह + अन्य भत्ता दिया जाएगा, जिसमें 8वीं पास से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बताया कि उक्त नियोजक द्वारा चयनित महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों को गुजरात में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थियों को उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in)पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …