नवनिर्वाचित पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के लिए शपथ ग्रहण तिथि हुई निर्धारित
13 जनवरी को करवाया जाएगा शपथ ग्रहण
दरभंगा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के क्रम में नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पार्षद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 जनवरी 2023 को निर्धारित किया गया है।
दरभंगा नगर निगम के पार्षदों, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी श्री राजीव रौशन द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
वहीं नगरपरिषद बेनीपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को श्री अरविंद कुमार झा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच दरभंगा द्वारा नगर परिषद बेनीपुर में शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को श्री संजीव कुमार कापर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
नगर पंचायत हायाघाट के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को श्री राहुल कुमार वरीय उप समाहर्ता दरभंगा द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
नगर पंचायत बहेड़ी के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को श्री मनोज कुमार पवन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
नगर पंचायत सिंहवाड़ा के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को श्री राजेश कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
नगर पंचायत भरवाड़ा के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को श्री अभिषेक रंजन वरीय उप समाहर्ता दरभंगा के द्वारा शपथ ग्रहण
करवाया जाएगा।
नगर पंचायतों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संबंधित प्रखंड मुख्यालय में ही करवाया जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal