Breaking News

DM ने अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को जिले के किरतपुर अंचल में कोसी नदी पर पुल का निर्माण कराने हेतु लिखा पत्र l

 

DM ने अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को जिले के किरतपुर अंचल में कोसी नदी पर पुल का निर्माण कराने हेतु लिखा पत्र

जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, बिहार, पटना को पत्र निर्गत करते हुए कहा कि अंचलाधिकारी, किरतपुर एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि किरतपुर अंचल अन्तर्गत कोशी तटबंध सड़क से कोशी नदी पार मुख्य गाँव अमृतनगर, लक्षमीनियों, भलुहाआ, डाका, सिरनियाँ, भण्डारिया, कदवारा, वर्दीपुर एवं अन्य छोटे गाँव का आवागमन का साधन नाव है।
उन्होंने अपने प्रतिवेदन में उन्होंने कहा है कि कोशी नदी में जलस्तर कम रहने पर यहाँ के लोग खुद चचरी पुल बनाकर आवागमन करते हैं। साथ ही बताया कि सहरसा जिला के कुछ गाँव जैसे बकुनियाँ, गोविन्दपुर के लोग भी आवागमन करते हैं। इस प्रकार इस क्षेत्र के लगभग 30 से 35 हजार आबादी प्रभावित है। उन्होंने कहा है कि यहाँ पुल की आवश्यकता है और पुल के लिए सरकारी भूमि भी उपलब्ध है।
उक्त के आलोक में उन्होंने अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से उपरोक्त कठिनाइयों के मद्देनजर किरतपुर अंचल में कोसी नदी पर पुल निर्माण करवाने हेतु अनुरोध किया है।

 

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …