Breaking News

मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर माले ने किया स्वागत। 7 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर माले ने किया स्वागत।

7 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

सामाधान यात्रा पर आए सीएम एम्स और डीएमसीएच का करे समाधान , और जल्द निर्माण करवाने की प्रक्रिया शुरू करे – बैद्यनाथ

पुरखोपट्टी सहेली हत्याकांड में का अभी तक खुलासा नही, पुलिस बना हुआ है निष्क्रिय दुखद- माले

दरभंगा समाधान यात्रा पर दरभंगा पहुचे नीतीश कुमार का भाकपा(माले) ने स्वागत किया है। और जिला में ज्वलंत सवालों को समाधान करने की मांग की है।

भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, देवेन्द्र कुमार ने आज एक ज्ञपन मुख्यमंत्री को सौंपा और जिला अधिकारी के कार्यालय में एक ज्ञापन रिसीव करवाया गया।

ज्ञपन के माध्यम से कहा गया है कि रजवाड़ा,मनीगाछी में उजाड़े गए 55 दलित परिवारों को पुनर्वासित किया जाएगा।इस घटना में दर्ज झूठे मुकदमें मनीगाछी नेहरा ओपी कांड संख्या 177/2022 में फँसाये गए भाकपा माले नेता पप्पू खां, अशोक पासवान और भरत ठाकुर का नाम तत्काल बाहर किया जाएगा जो कि आईजी के जांच से भी प्रमाणित होता है।दलित,गरीब और अल्पसंख्यकों के पक्ष में बयान देने के आधार पर मुकदमा में फंसाने का भाजपाई प्रयोग महागठबंधन सरकार में नही चलेगा,इसे कड़ाई से पालन करने का निर्देश आप पुलिस अधिकारियों को देंगे।इस कांड में फँसाये गए निर्दोषोंअथवा जेल में बन्द अन्य महिला-पुरुषों को भी न्याय मिलेगा,ऐसी उम्मीद हम करते हैं, कटैया मुसहरी में उजाड़े गए 200 मुसहर परिवारों को पुनर्वासित किया जाएगा तथा जिस जमीन से उन्हें दबंगों ने उजाड़ा, उसके मालिकाना हक तथा फर्जी रजिस्ट्री की जांच सरकार कराएगी, माले नगर पंडासराय, डरहार नहर पर, पोखराम सहित दर्जनों जगहों पर गरीबों को उजाड़ने की दी गयी नोटिस को सरकार वापस लेगी।बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी को उजाड़ा नही जाएगा, की सरकारी घोषणा को सख्ती से पालन करने का निर्देश सरकार स्थानीय प्रशासन को देगी।हमारी मांग है कि जाति जनगणना के साथ दलित-गरीब बसावटों पर बसे लोगों से घरारी की मिल्कियत से सम्बंधित जानकारी भी ली जाएगी, केवटी के बरिओल में दलित हत्या कमतौल थाना कांड संख्या 149/22, बिरौल के कृष्ण कुमार शर्मा अपहरण बिरौल थाना कांड संख्या 149/22 कांड, अलीनगर में बर्बर दहेज हत्या बहादुरपुर थाना कांड 250/22, हायाघाट में मुसहर अपहरण हत्या एपीएम थाना कांड संख्या 239/22, बहादुरपुर के शोभन में जियाउर रहमान उर्फ बब्बर हत्याकांड सिमरी थाना कांड संख्या 249/2022 आदि लंबित मामले में लोगों को न्याय मिलेगा, दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण की प्रक्रिया बिना विलम्ब के शुरू हो,डीएमसीएच को समुन्नत किया जाए और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का अविलम्ब उदघाटन हो।दरभंगा लॉ कॉलेज में लॉ की पढ़ाई फिर से शुरू हो तथा डिस्टेंस एजुकेशन की व्यवस्था की पुनर्बहाली हो, और ललित नारायन मिथिला विवि में वयाप्त शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता की जांच हो, ब्लॉक,अंचल,थाने सहित विभिन्न विभागों में व्याप्त संस्थाबद्ध भ्रष्टाचार पर रोक लगे, बहादुरपर के पुरखोपट्टी में दो सहेली हत्यकांड में अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है। पुलिस निष्क्रिय बना हुआ है। जिसका बहादुरपुर थाना 21/2022 दर्ज है पर करवाई की मांग की गई है।

आगे श्री यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर दरभंगा आये है और उन्हें यह समाधान करना चाहिए की डीएमसीएच भी बच जाए और एम्स भी बन जाय लेकिन बिहार सरकार अभी तक चुप्पी साधी हुई है।
सरकार को एम्स निर्माण को तत्काल शुरू करना चाहिए, नही तो भाकपा(माले) इस मुद्दे पर आंदोलन को तेज करेगी।
उन्होंने कहा कि आज भी जिला प्रशासन भाजपा इसारे पर चल रही है। पुरखो पट्टी दो सहेली हत्याकांड का एक साल हो गया लेकिन आज तक उद्भेदन नही हो पाया। शोभन में बब्बन हत्याकांड का खुलाशा आज तक नही हुआ। बहादुरपर थाना कांड संख्या 250/22 जो बर्बर दहेज हत्या कांड सहित कई घटना है लेकिन जिला प्रशासन आज तक इन सभी मामले पर आज तक चुप्पी साधी हुई है।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि मांग पत्र पर आवश्यक करवाई हो और दोषियों पर करवाई हो।

 

Check Also

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this     दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में …