Breaking News

20 जनवरी (शुक्रवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

20 जनवरी (शुक्रवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

दरभंगा –  नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आई.टी.आई., लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से Credit Access Grameen.Ltd द्वारा 20 जनवरी 2023 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल – 400 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि Credit Access Grameen.Ltd द्वारा केन्द्र मैनेजर के पद हेतु Pay – 14,407 Per Month + Other Benefits दिया जाएगा, जिसमें 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 19 वर्ष से 29 वर्ष, बाइक/स्कूटी के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि उक्त नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उनके घर से 80-200 किलोमीटर की दूरी पर नियुक्त किया जाएगा।
उन्होंने सभी वांछित अभ्यर्थियों को उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in)पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …