Breaking News

प्रधानाचार्य को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

प्रधानाचार्य को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया

मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा MLSM महाविद्यालय में महाविद्यालय अध्यक्ष अमन पांडे के नेतृत्व में महाविद्यालय के अंतर्गत हो रही समस्या को लेकर दर्जनों की संख्या में छात्र के साथ बारह सूत्री मांग का ज्ञापन महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य महोदय को सौंपा गया। विश्वविद्यालय संगठन मंत्री सुमित कुमार ने बताया की महाविद्यालय में मुख्य द्वार पे छात्रा के लिए महिला गार्ड का व्यवस्था किया जाए और महाविद्यालय में मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन का ही देन है की स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करवाने में अहम भूमिका निभाया था लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही विषय के पढ़ाई हो रही है इसको लेकर महाविद्यालय को बताया की आपलोग रसायन शास्त्र विषय के अलावा सभी विषयों की पढ़ाई को लेकर विश्वविद्यालय एवं राजभवन को आवेदन दे और जल्द से जल्द सभी विषयों की पढ़ाई कराई जाए । जिला कॉलेज प्रभारी अनीश चौधरी में कहां की महाविद्यालय में अभी भी छात्र छात्राओं से अवैध वसूली किया जा रहा है उसे जल्द से जल्द रोका जाए अन्यथा मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा इसका जोरदार प्रतिकार किया जाएगा । आगे ये बताए की महाविद्यालय में सभी वर्ग में सीसीटीवी कैमरा के साथ साथ बच्चों के खेलने की व्यवस्था की जाए। *विश्वविद्यालय कोषाध्यक्ष नारायण मिश्रा* ने बताया की महाविद्यालय में जब पार्किंग की व्यवस्था है तो मोटरसाइकिल या साइकिल कैंपस में जहां तहां क्यों लगता है साथ ही साथ महाविद्यालय में हॉस्टल की सुविधा एवं छात्र छात्राओं के यूनिफॉर्म में आने के लिए , साफ सफाई महाविद्यालय में हो ये बात प्रधानाचार्य महोदय को बताया और उसपे जल्द से जल्द पहल करने को कहां गया । महाविद्यालय अध्यक्ष अमन पांडे ने कहां की जब नामांकन होता है उस वक्त बच्चो को 75% उपस्थितिथि के बारे में बोला जाता है लेकिन बच्चे 10% भी नही आते है । मौके पे वैभव दत्त,अभय साह, आकाश कुमार , बिपलभ दत्ता , रोहित , केशव ,प्रिंस , नंदनी , रजनी समेत दर्जनों के संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे ।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …