दरभंगा के तीन विवाह भवनों पर की गई छापेमारी

दरभंगा के तीन विवाह भवनों पर की गई छापेमारी


दरभंगा  -वाणिज्य कर आयुक्त- सह- सचिव, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में आज दरभंगा के तीन विवाह भावनों पर वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गयी। इनमें कान्हा विवाह भवन, उत्सव विवाह भवन एवं एस.जी पैलेस विवाह भवन एवं पैलेस शामिल हैं।
इस संबंध में संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त श्री देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि इनमें एसजी पैलेस विवाह भवन को छोड़कर बाकी दोनों विवाह भवन ने अपना जीएसटी निबंधन नहीं करवाया है, जिसके लिए उन्हें बार-बार नोटिस भी की जा रही थी।
एसजी पैलेस विवाह भवन का निबंधन है, लेकिन उसके साथ उसके पैलेस एवं अन्य सम्बद्ध कारोबार का निबंधन नहीं है जिसकी भी जांच की गई है।
उन्होंने कहा कि इन तीनों के संस्थानों के कारोबार से आय की जांच की जा रही है।

 

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …