Breaking News

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन के रूप में मिला 1 लाख रुपये डीएम के कर कमलों से मिला सावधि प्रमाण पत्र

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन के रूप में मिला 1 लाख रुपये

डीएम के कर कमलों से मिला सावधि प्रमाण पत्र


दरभंगा,   समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत जाति प्रथा, दहेज प्रथा की भावनाओं को समाप्त करने एवं हिंदू धार्मिक अंतर्जातीय विवाह करने वाली महिला को प्रोत्साहन हेतु आर्थिक सहायता हेतु एक लाख रुपये प्रदान की जाती है।
अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत जिलाधिकारी दरभंगा के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन के कर कमलों से श्रीमती स्वयं श्री, पति  पंकज कुमार मिश्र, पोस्ट-डीएमसीएच थाना-बेंता प्रखंड-बहादुरपुर जिला-दरभंगा के निवासी को एक लाख रुपये की सावधि जमा प्रमाण पत्र प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान के 15 आवेदनों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृति प्रदान की गई है एवं मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना में कुल 9 लाभुकों को अनुदान दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत जो पुरुष/महिला 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग है उनसे विवाह यदि किसी पुरुष /महिला की होती है तो दिव्यांग वर-वधू को उक्त योजना अंतर्गत प्रोत्साहित की जाएगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी उपस्थित थी।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …