Breaking News

शराब तस्कर को पकड़ने वाले चौकीदार की गोली मारकर हत्या :- कमतौल

शराब तस्कर को पकड़ने वाले चौकीदार की गोली मारकर हत्या :- कमतौल

कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी पेट्रोल पंप के पास रात्रि 2-3 बजे ड्यूटी कर रहे चौकीदार प्रमोद पासवान को शराब तस्कर ने गोली मारकर हत्या कर दिया। जब शराब तस्कर स्टेट हाईवे से गुजर रहे थे तभी चौकीदार ने उसे धर दबोचा फिर शराब तस्कर ने चौकीदार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि तस्करों का मोटरसाईकिल एवं शराब ज़ब्त कर लिया गया है एवं तस्कर की पहचान कमतौल निवासी दीपक ठाकुर के रूप में की गयी है। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है। इस घटना से यह साबित हो रहा है कि शराब तस्कर पुलिस से बच कर भागने के लिए घातक हथियार लेकर चलते हैं। बिहार कैसे होगा शराब मुक्त?

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …