नजरे आलम के एआईएमआईएम में शामिल होने से बिहार में पार्टी मजबूत होगी: हसन अख्तर इमाम
समस्तीपुर दौरे के दौरान एमआईएम नेता नजरे आलम का कई जगहों पर हुआ जोरदार स्वागत

दरभंगा : – जमशेदपुर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं इंसानियत वेल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम ने समस्तीपुर दौरा के दौरान मोहनपुर समस्तीपुर में अतीकुर्रहमान नन्हू के आवास पर नजरे आलम को एआईएमआईएम बिहार का प्रदेश सचिव बनाए जाने और एमआईएम के युवा नेता अज़मतुल्लाह अबू सईद का फूल माला और गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। हसन अख्तर इमाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नज़रे आलम सामाजिक रूप से बहुत सक्रिय और गतिशील युवा हैं। हमेशा गरीबों और शोषितों की आवाज बनकर न केवल मिथिलाँचल में बल्कि बिहार सहित पूरे देश में वे बड़ी मजबूती से काम करते हैं और हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि नजरे आलम को पार्टी में जो पद दिया गया है वो बड़ी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने में सक्षम हैं और समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उनके कष्टों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नज़रे आलम वर्षों से मुस्लिम बेदायी कारवां के अध्यक्ष के रूप में जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं, उनके ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल होने से बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर परिणाम देगी। उन्होंने सबसे अहम बात यह बताई कि आजकल तमाम सेक्युलर पार्टियां बीजेपी को रोकने की बात करती हैं। अच्छी बात है, लेकिन यह तभी संभव होगा, जब सभी सेक्युलर पार्टियों को एक साथ लाया जाएगा। हमें उम्मीद है कि बिहार में महागठबंधन के लोग AIMIM को अपने गठबंधन में शामिल कर मुसलमानों की खोई हुई राजनीतिक ताकत को मजबूत करने का काम करेंगे और साथ ही वोटों के बंटवारे को रोकने में गठबंधन को फायदा होगा. क्योंकि अगर महागठबंधन के लोग एमआईएम को गठबंधन में लेने से परहेज करते हैं तो निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में इसका बड़ा नुकसान होगा. नज़रे आलम के अलावा, उन्होंने अज़मतुल्लाह अबू सईद की भी प्रशंसा की और कहा कि दरभंगा मिथिलांचल ने हमेशा मजबूत राजनीतिक नेता दिए हैं, आज यह कारण है कि अज़मतुल्लाह अबूसईद जैसे युवा सक्रिय और गतिशील लोग एमआईएम से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हमें दोनों युवाओं से काफी उम्मीदें हैं। निश्चित तौर पर इन लोगों की मेहनत से पार्टी दरभंगा, मिथिलाँचल और बिहार में मजबूत होगी और सदन में गरीब, पिछड़े और आदिवासियों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाएगी। इस दौरान नजरे आलम के स्वागत में शायर इरफान अहमद पैैदल ने अपनी शायरी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मोहनपुर से पहले एमआईएम नेता नजरे आलम युवा सामाजिक कार्यकर्ता और मुस्लिम बेदारी कारवां के युथ अध्यक्ष इश्तियाक अहमद के ताजपुर समस्तीपुर आवास पर पहुंचे वहां भी पूरी टीम जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अतीकुर्रहमान नन्हू, एजाजुर रहमान बच्चू, इश्तियाक अहमद, इरफान अहमद पेेदल, अशरफ अहमद, जमीर खान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal