Breaking News

दरभंगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित लूट कांड का सफल उद्भेदन कांड में संलिप्त दो अंतर राज्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी लूटी गई सामानों एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित की गई बरामदगी

दरभंगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित लूट कांड का सफल उद्भेदन कांड में संलिप्त दो अंतर राज्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी लूटी गई सामानों एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित की गई बरामदगी

इस संबंध में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि दरभंगा के सदर थाना में 8 जनवरी 2023 को कांड दर्ज हुआ था। जिसमें ट्रक से सामान को लूटा गया था। और इस केस के उद्भेदन के लिए एसआईटी की टीम गठित किया गया गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी सागर कुमार के नेतृत्व में जिसमें सदर एसडीपीओ अमित कुमार के साथ अन्य कई पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे। इस घटना में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है एक व्यक्ति ताहिर अली उम्र करीब 34 वर्ष जो जलालुद्दीन पूरा थाना चितौरा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। वहीं दूसरा गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित कुमार उम्र करीब 28 वर्ष थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया गया है।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …