Breaking News

सर्वे ऑफिस में हुई चोरी की दर्ज हुई प्राथमिकी

सर्वे ऑफिस में हुई चोरी की दर्ज हुई प्राथमिकी

दरभंगा सर्वे ऑफिस के तरमीम शाखा के पीछे बरामदा में स्थित रिकॉर्ड रूम, जिसे घेर कर बनाया गया था, में से लगभग 10 बंडल वाद अभिलेख की चोरी होने की जानकारी प्रभारी लिपिक बंदोबस्त कार्यालय दरभंगा द्वारा देते हुए 23 जनवरी 2023 को नगर थाना, दरभंगा में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसकी प्राथमिकी संख्या-32/23 है।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा पूर्व में भी नगर थानाध्यक्ष को बंदोबस्त कार्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का नशे में रहने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने के संबंध में सूचना देते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …