Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल विवाह व बाल यौन शोषण के खिलाफ निकाली गई जन जागरूकता रैली

बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल विवाह व बाल यौन शोषण के खिलाफ निकाली गई जन जागरूकता रैली

बाल यौन शोषण खिलाफ चुप्पी नहीं, हमें आवाज उठानी है, बिटिया मेरी अभी पढेगी, बाल विवाह की सूली नहीं चढ़ेगी का नारा लगा कर लोगों को किया गया जागरूक

सीतामढ़ी: बचपन बचाओ आंदोलन एवं बाल संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बथनाहा प्रखंड के किशनपुर गांव में बाल विवाह, बाल यौन शोषण व बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली गई. जागरूकता रैली को मध्य विद्यालय किशनपुर के प्रधानाध्यापक सह बाल संरक्षण समिति के सदस्य राधेश्याम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में छात्राओं एवं छात्रों ने बाल यौन शोषण खिलाफ चुप्पी नहीं, हमें आवाज उठानी है, बिटिया मेरी अभी पढेगी, बाल विवाह की सूली नहीं चढ़ेगी, बाल विवाह बंद करो , बाल दुर्व्यापार बंद करो आदि नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह ने कहा कि जागरूकता ही बदलाव की कुंजी है सामूहिक प्रयास से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म किया जा सकेगा. साथ ही रैली में जागरूक करते हुए बताया गया कि बाल यौन शोषण व बाल विवाह जैसी बुराइयों के खिलाफ चुप्पी नहीं हम सभी को मिलकर आवाज उठाना होगा अगर इससे संबंधित सूचना मिलती है तो पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन के हेल्पलाइन नंबर 1800 102 7222 पर सूचित करें.जन जागरूकता रैली में बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, शिक्षक राजेश कुमार, उषा कुमारी, रूनी कुमारी, सुशील कुमार, संजीत कुमार बैठा, चंदन चंद्रवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं एवं छात्र शामिल थे.

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …