Breaking News

सीतामढ़ी जिला के दुबे टोला में 29 जनवरी को होगा माझी महोत्सव सीतामढ़ी का आयोजन, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन होंगे मुख्य अतिथि

सीतामढ़ी जिला के दुबे टोला में 29 जनवरी को होगा माझी महोत्सव सीतामढ़ी का आयोजन, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन होंगे मुख्य अतिथि

माझी महोत्सव सीतामढ़ी में दलित महादलित के उत्थान एवं बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा पर होगा चर्चा – चंदन मांझी

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अंतर्गत दुबे टोला गांव में माझी महोत्सव का आयोजन 29 जनवरी को दलित महादलित के उत्थान एवं बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा के उद्देश्य से होना है इस संबंध में मांझी महोत्सव के अध्यक्ष चंदन मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कार्यक्रम में सीतामढ़ी एवं शिवहर जिला के हजारों की संख्या में लोग दुबे टोला गांव में शामिल होंगे , कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां चल रही है, कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के माननीय मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे , कार्यक्रम को लेकर सीतामढ़ी शिवहर सहित विभिन्न जगहों से लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है सभी लोग कमजोर वर्ग के बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा एवं विकास को लेकर आगे आ रहे हैं , महोत्सव को सफल बनाने के लिए पंचायत के मुखिया धनेश्वर पासवान,
हरिसचन्द्र ठाकुर, रामप्रवेश माझी, त्रिलोकी माझी, सहित समस्त ग्रामवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …