श्री खाटू श्याम मंडल (रजि.), दरभंगा

श्री खाटू श्याम मंडल, दरभंगा द्वारा 47वां वार्षिक बसंत महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ एवं भक्तिभाव से श्री श्याम मंदिर, जीतूगाछी, दरभंगा में 30.01.2023 से 2.02.2023 तक (चार दिवसीय कार्यक्रम) मनाया जा रहा है. कलयुग के देव बाबा श्याम के दीवाने संपूर्ण समर्पित भाव से चतुर्दिवसीय कार्यक्रम को शिखर पर पहुंचाने के लिए विगत 1 महीने से दिन रात संलग्न है. प्रेमियों का प्रेम परवान चढ़ा है. इस आयोजन में दूर-दूर से भक्तों के पधारने की सूचना मिल रही है. मंडल के सभी सदस्य विशेषकर नौजवान प्रेमीगण कलयुग के देव बाबा श्याम को चरणों में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को बेचैन हैं. प्रेमियों का विश्वास है कि *सेवा प्रभु की करनी हैं,यह सेवा बहुत बड़ी हैं*
इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए श्री श्याम मंदिर के प्रबंधकों ने उत्सव स्थल के प्रांगण का नव निर्माण किया है और भक्तों की सुविधा के लिए इसे विस्तारित किया हैं.
इस धार्मिक आयोजन के दौरान भव्य अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार एवं साक्षात् ईश्वरीय स्वरुप की प्रस्तुति के लिए कोलकाता से आमंत्रित राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त कलाकारो द्वारा समस्त मंदिर प्रांगण को विशेषकर गर्भ-गृह को आकर्षक ढंग से सुशोभित किया जा रहा है. इसके लिए उच्च कोटि के विदेशी फूल भी मंगाये गये है. बाबा श्याम के श्रृंगार को अद्वितीय एवं अद्भुत तरीके से सुशोभित करने की तैयारी की जा रही है. प्रतिदिन नित नए स्वरूप में बाबा श्याम को सजाया जाएगा.
आज 30.1.2023 को दिन में उत्सव का शुभारंभ श्याम नाम की धुन के अष्टयाम द्वारा हो चुका है. हजारों भक्त बाबा के चरणों में समर्पित करने हेतु निशान (श्याम एवं हनुमान ध्वजा) पूजन आज ही संध्या 6:00 बजे से करेंगे.
कल दिनांक् *31जनवरी,2023* को निशान शोभायात्रा प्रातः 7:00 बजे हजारों श्याम प्रेमियों के साथ मंदिर प्रांगण से बाबा श्याम जी की रथ पर सवार बाबा श्याम की अलौकिक झांकी के संग श्री श्याम मंदिर, जीत्तू गाछी से आरंभ होकर गुल्लोवारा, मसरफ बाजार, मारवाड़ी स्कूल, टाउन हॉल, मिर्जापुर चौक, आयकर चौक, हसनचौक, गांधीचौक, बड़ाबाजार, टावर चौक, शिवाजी नगर आदि शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई जीतूगाछी मंदिर में बाबा श्याम के चरणों में श्याम ध्वजा चढ़ाने के साथ संपन्न होगी.
*एक शाम,राधे के नाम* कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण वृंदावन के ललित दीक्षित एंड ग्रुप के द्वारा होगा. इसमें भगवान कृष्ण और राधा के अलौकिक प्रेम पर आधारित भक्ति-भाव और रसपूर्ण भजन होंगे. यह आयोजन भी मंदिर प्रांगण में संध्या 7.00 बजे से होगा.
*दिनांक् 1.02.2023(बुधवार)* को सुबह 8.00 बजे से केशव बैरोलिया एवं अन्य के द्वारा संगीतमय सामूहिक *श्याम अखंड ज्योति पाठ* मंदिर परिसर में ही होगा.
उसी दिन पुन: संध्या 7.00 बजे बाबा श्याम का आवाहन ज्योति जगाकर करने के साथ भजनों की अविरल धारा का शुभारंभ किया जाएगा.
बाबा श्याम को भजनों से भारतवर्ष के कई ख्याति प्राप्त भजन गायक इसबार भी आयोजन में पधारेंगे जिनमें निम्न मुख्य है:
1.श्री संजय पारीक(जयपुर)
2. भावना-रविश पंडित (दिल्ली)
3.श्री अरविन्द सहल (कोलकात्ता)
4. श्री विवेक शर्मा (कोलकात्ता)
अखंड ज्योति एवं भजनों का कार्यक्रम 2 फरवरी 2023 की मध्य रात्रि को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा.
उत्सव की तैयारी को अब अंतिम
रुप दिया जा रहा है. हमारे मंडल के सदस्यों द्वारा श्याम जी और हनुमान जी की हजारों ध्वजा तैयार हो रही है. हमे अनेक संस्थाओं की भी सेवा मिल रही है. सेवा के हर स्तर पर समाज के विभिन्न वर्ग के श्याम प्रेमी सेवा के लिए बढ़चढ़ कर आगे आ रहे है.
हम आहवान करते है कि भगवान कृष्ण से वरदान पाकर बाबा श्याम “हारे का सहारा” सचमुच मे “कलियुग का देवता” है, उसका दर्शन करने इस सिद्ध प्राणप्रतिष्ठित मंदिर में अवश्य आए और अपने जीवन को सफल बनाएं.
हम आप सभी मीडिया बंधुओं से भी विनम्र निवेदन करते हैं कि आप भी सपरिवार उत्सव बेला अवश्य अवश्य पधारे.
आपसे एक और अनुरोध है कि हमारे इस आयोजन को अपने समाचारों में प्रमुखता देकर पुण्य के भागी बनकर अनुगृहित करें.
प्रेस वार्ता को खाटू श्याम मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार सरावगी, प्रधान सचिव, संजीव टीबडेवाल, संयोजक, राजा बंसल, कोषाध्यक्ष, संजय मित्तल, राजकुमार गोयल, अजय मित्तल, रघुवीर शर्मा, अनूप शर्मा आदि ने संबोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal