Breaking News

जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर वर्चुअल मोड में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर वर्चुअल मोड में कार्यक्रम का हुआ आयोजन


दरभंगा – समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आद्र भूमि विकास एवं निजी खेत पोखर निर्माण के साथ-साथ नए जल स्रोतों के सृजन का उद्देश्य एवं महत्व पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय, उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता, संयुक्त मत्स्य निदेशक दिलीप कुमार सिंह, उप मत्स्य निदेशक पवन पासवान, डॉ टुनटुन वैज्ञानिक मत्स्य अनुसंधान केंद्र पटना, बिहार मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निदेशक जल-जीवन-हरियाली राजकुमार पोद्दार उपस्थित रहे।
वही दरभंगा से उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …