कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह ने विश्वविद्यालय के बेहतर नैक ग्रेड हेतु 4 विभागों के विभागीय प्रोफाइल का किया अवलोकन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार नैक हेतु तैयारी से संबंधित विभागवार प्रस्तुति प्रारंभ किया गया है। इस क्रम में आज प्रथम दिन कुलपति की अध्यक्षता में 4 विभागों- वाणिज्य, गणित, रसायन शास्त्र एवं वनस्पति विज्ञान की प्रस्तुति हुई, जिसमें प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा, कुलसचिव प्रोफेसर मुश्ताक अहमद, आइक्यूएसी निदेशक डा मो ज्या हैदर, आइक्यूएसी कोर कमेटी के सदस्य डा अवनि रंजन सिंह, प्रो अशोक कुमार मेहता तथा डा दिवाकर झा, उक्त चार विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह नैक की दृष्टि से सभी विभागों की प्रस्तुति का अवलोकन कर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये और विभागीय प्रोफाइल में जो कमियां थीं, उन्हें दूर कर पुनः एक सप्ताह के बाद प्रस्तुति देने का निर्देश दिया।
इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य नैक की टीम के आगमन से पूर्व ही विश्वविद्यालय अपनी तमाम कमियों को दूर कर सके। साथ ही नैक द्वारा जो सूचनाएं मांगी गई हैं, वे प्रमाणिकता के साथ दी जा सके। आईक्यूएसी निदेशक डा मो ज्या हैदर ने बताया कि इसी प्रकार कल 4 विभागों- भौतिकी, जन्तु विज्ञान, अंग्रेजी तथा हिन्दी के विभागीय प्रोफाइल का कुलपति के द्वारा अवलोकन किया जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal