लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली की तैयारी जोरों पर, रैली की सफलता को लेकर गांव-टोलों में निकाला जा रहा है पदयात्रा – बैधनाथ यादव

दरभंगा भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली और भाकपा माले का 11 वां महाधिवेशन की तैयारी के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा जिलें में भाकपा माले के द्वारा जिलें के सैकड़ों गांव-टोलों में ब्रांच स्तर पर बैठक जारी है। भाकपा माले कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली की सफलता के लिए गांव-टोलों से लेकर दरभंगा शहर तक चौक चौराहों पर फासीवाद हराओ लोकतंत्र बचाओं, भाजपा भगाओ देश बचाओं, शहीदों के सपनों का भारत बनाओ नारों से लिखित बैनर, पोस्टर लगाया जा रहा है।
गांव, पंचायत स्तर पर भाकपा माले के द्वारा ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रैली और भाकपा माले का 11 वां महाधिवेशन की सफलता के लिए पदयात्रा निकालकर पर्चा वितरण कर गरीब-मजदूरों, महिलाओं, किसानों को रैली में चलने का आमंत्रण दिया जा रहा है। फ़ासीवादी ताकतों को भी उखाड़ फेंकने के लिए भाकपा माले की 15 फरवरी को पटना में लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली होने जा रहा है । दरभंगा जिलें में भाजपा के खिलाफ़ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। मिथिलांचल के गरीब-मजदूर, किसान, महिलाएं, छात्र-नौजवान भाजपा से ठगा हुआ महसूस कर रहे है। भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। इस बार भाकपा माले की रैली में मिथिलांचल से रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी होगी। इसकी तैयारियां जोरों पर है। इस क्रम में गांव-टोलों में बैठकों का सिलसिला जारी है, रैली की व्यापक प्रचार प्रसार के लिए दिवाल लेखन, बैनर, पोस्टर और पदयात्रा निकाला जा रहा है। वही दूसरी तरफ रैली और महाधिवेशन का सफल आयोजन के लिए गांव के ग्रामीणों और दरभंगा शहर के नागरिकों के अलावे बाज़ार में डब्बा कलेक्शन किया जा रहा है।
इस अभियान में भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, गोराबोराम में मनोज यादव ,हायाघाट में जंगी यादव ,मो लालू ,बहादुरपुर प्रखंड सचिव विनोद सिंह ,नन्दलाल ठाकुर , हरि पासवान ,सदर प्रखंड में शनिचरी देवी ,पप्पू पासवान ,सूर्यनारायण शर्मा ,हनुमाननगर प्रखंड में पप्पू पासवान ,मो शोएब ,केवटी धर्मेश यादव ,जाले प्रखंड में ललन पासवान ,नगर सचिव सदीक भारती ,साधना शर्मा, सहित जिले के प्रखंडों ,गांवो ,वार्डो में नेता कार्यकर्ता लगे हुए है और रैली में शामिल होने के लिए व्यापक स्तर पर समर्थन मिल रहा है।
प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal