CAA-NRC समर्थन में “धन्यवाद यात्रा” का आयोजन मंडल अध्यक्ष कन्हैया चौधरी के अध्यक्षता में मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में निकाला गया।

जिसमें प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारि गण उपस्थित हुए, जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुरारी मोहन झा, पूर्व विधानपार्षद श्री मिश्रीलाल यादव, अमरेश चौधरी,मणिकांत मिश्रा, भाजपा नेता डॉ नसीम आजम सिद्धिकी,जिला परिषद माधव झा आजाद ने अपना समर्थ उपस्थिति देकर रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिलों की उपस्थिति दर्ज करवाए।
यह यात्रा ठेंगहा सत्तर चौक से चलकर कुरसों-नदियामी होते हुए बैका कैथवार के रास्ते सकतपुर चौक पर सभा का समापन किया गया।
वही समापन सभा को सभी नेता व पदाधिकारीयों ने संबोधित किया। आमजन का समर्थन को देखते हुए डॉ नसीम आजम सिद्धिकी ने विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम जाल से बचने का आवाहन किया, वही मणिकांत मिश्र, विनोद मिश्रा, मिश्रीलाल यादव, माधव झा ने भीड़ को देखकर मन गद-गद की भावना जाहिर किए, साथ ही इस समापन सभा को सुधानंदन झा ने संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन माधव झा आजाद ने किया।
इस रैली में उपस्थित भाजपा नेत्री बीणा झा, मीडिया प्रभारी रौशन झा, अखिलेश राय,शंभु झा, लालकान्त झा, गोपालजी चौधरी, कौशल किशोर चौधरी, पुरुषोत्तम झा, घूरन चौधरी, बासुकी नाथ झा, मनीष ठाकुर, सुजीत चौधरी, चंदन मिश्रा, लाल मुखिया आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद-साधुवाद दिया।
संवाददाता अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live
व्हाट्सएप 9097031527
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal