Breaking News

राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मुजफ्फरपुर ने समस्तीपुर को 3 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पऱ किया कब्ज़ा !

राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मुजफ्फरपुर ने समस्तीपुर को 3 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पऱ किया कब्ज़ा !

निर्धारित 21ओवरों के मैच में समस्तीपुर की टीम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 21ओवर में 221 रन बनाये। समस्तीपुर के बल्लेवाज अलोक कुमार 43 गेंद में 6×6 एवं 4×5 चौके की मदद से 69 रन बनाए। इसके अलावा वैभव ने 30 गेंद में (,4×3, 6×5), की मदद से 48 रन,राहुल ने 41,सोनू ने 32 रन एवं सैकी ने 11 रन बनाए। मुजफ्फरपुर के गेंदबाज मो कैफ ने 5 ओवरों में 46 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा संकल्प एवं विशाल ने एक एक विकेट लिए।जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने 20.2 ओवरों 227 रन बनाये। मुजफ्फरपुर के बल्लेबाज शिवम 32 बॉल में 7 चौके एवं 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाये, मोहित ने 20 गेंद में 1×4 और 5×6 की मदद से 38 रन एवं अंकित ने 13 गेंद में 6×5 4×1की मदद से 37 रन बनाये। समस्तीपुर के गेंदबाज राहुल ने 28 रन देकर 3 विकेट, रणधीर दुबे 40रन देकर 2 विकेट, अमित ने 1 विकेट लिये। मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार (5हजार) मुजफ्फरपुर के मोहित को टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमेन कुमार कपिलेश्वर सिंह ने दिया।फ़ाइनल मैच के बाद टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बैट्समैन अलोक कुमार समस्तीपुर 5 हजार,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ठाकुर देवाशिश मुजफ्फरपुर को 5 हजार , मैन ऑफ़ दी सिरिज वैभव सूर्यवंशी (12वर्ष ) समस्तीपुर को दस हजार रूपये दिया गया। विजेता टीम मुज़्ज़फरपुर को 1 लाख रुपये तथा उपविजेता समस्तीपुर को 50 हजार रुपये का राशी नगद इनाम दिया गया वही दरभंगा के पूर्व खिलाड़ीयो को भी प्रतिक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित जिनमे मनग्ध चौधरी, धीरेंद्र मिश्रा, सरदार सुरेंद्र सिंह, ललन सिंह, सुबोध विश्वकर्मा को दिया गया बीसीए ग्रेड ए पैनल के अंपायर तैयब हुशैन एवं राघव ठाकुर ने निर्णायक भूमिका निभायी,जबकि ऑफ लाइन स्कोरर एवं ऑन लाइन स्कोरिंग कैलासपति तथा सुशांत कुमार ने की। मंच संचालन एवं कंमेंटेटेर की भूमिका अवनीश नंदन ने की इस अवसर पर आयोजन सचिव प्रदीप गुप्ता , श्याम मण्डल, दिनेश राय,प्रियांशु झा, पवन दत्त,आशीष झा, अमरकांत झा, संतोष कुमार, रमेश झा, मीना झा, मंजेश चौधरी, हेमंत झा, कमलेश कुमार, नरेश राय, सुजल, अभिजित मुखर्जी, कुमार मंगलम, सचिन वर्मा, अशोक मंडल, राम कृष्ण दास, आदि गन्यमान लोग उपस्थित थे

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …