2459+1 मदरसा के शिक्षको के वेतन को ले कर प्रदेश अध्यक्ष रेयाज ए सादिक ने की अध्यक्ष से मुलाकात


पटना   रेयाज ए सादिक अध्यक्ष दिल्ली पब्लिक स्कूल,सादिकपुर रैयाम दरभंगा एवं प्रदेश अध्यक्ष बिहार राज्य मदरसा शिक्षक संघ ने उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार एवं बिहार राज्य मदरसा शिक्षक बोर्ड पटना के नए अध्यक्ष  अब्दुस सलाम अंसारी जी से उनके कार्यालय मैं मुलाकात की एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की एवं शिक्षको के हित मैं अपना पक्ष माननीय अध्यक्ष के समक्ष रखा, बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना की तरफ से 2459+1 मदरसा के शिक्षको का वेतन रुका हुआ है,उनके वेतन को प्रक्रिया मैं ले जाने को उन्होंने बोला और 609 का वेतन का मामला रखा,205 और 1128 शिक्षको की बहाली का मामला  अध्यक्ष के समक्ष रखा, अध्यक्ष महोदय ने यकीन दिलाया की शिक्षको के हित मैं जो फैसला लेना होगा मैं लूंगा ,अवश्य जल्द से जल्द हल कर दूंगा,सारे मामलात को सोमवार को देख कर हल करने की पूरी कोशिश रहेगी. रेयाज ए सादिक ने बताया की अध्यक्ष महोदय बहुत ही नेक दिल और ईमानदार इंसान है. इस से पूर्व श्री अब्दुस सलाम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर पद पर रह कर शिक्षा पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
साथ मैं इंजीनियर नेयाज ए सादिक निर्देशक दिल्ली पब्लिक स्कूल सादिकपुर रैयाम दरभंगा वी मौजूद थे।

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …