Breaking News

छात्र-छात्राओं के समस्याओं को लेकर सीपीआई विधायक व सीनेट सदस्य सूर्यकांत पासवान ने कुलसचिव से किया मुलाकात

छात्र-छात्राओं के समस्याओं को लेकर सीपीआई विधायक व सीनेट सदस्य सूर्यकांत पासवान ने कुलसचिव से किया मुलाकात

दरभंगा सीपीआई के बखरी विधायक व नवनिर्वाचित मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य कॉमरेड सूर्यकांत पासवान ने छात्र-छात्राओं के ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव से की मुलाकात। उन्होंने मौके पर एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि लगातार छात्रों की तरफ से निम्न मांगे हमारे पास आती रहती है जिस और आप का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। मांगे है कि मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को अभिलंब चालू करवाया जाए, सीएम लॉ कॉलेज में इसी सत्र से नामांकन प्रारंभ करवाया जाए, विश्वविद्यालय में पीजी के जिन विषयों में अधिक आवेदन आते हैं उनमें सीटें बढ़ाई जाए जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में यहां के बच्चों का आसानी होगी, एमलीस की पढ़ाई अभिलंब चालू कराई जाए, वही यहां पुस्तकालय एवं सूचना संस्थान को विभागीय ढांचा देकर पीएचडी की पढ़ाई लाइब्रेरी साइंस विषय में अभिलंब चालू करवाई जाए, विश्वविद्यालय अपने स्तर से विश्वविद्यालय के सभी पुस्तकालय को व्यवस्थित कर उसमें पुस्तकालय अध्यक्ष, पुस्तकालय सहायक आदि की नियुक्ति अभिलंब की किया जाए, पीजी के सत्र को अभिलंब नियमित किया जाए, आए दिन परीक्षा परिणाम में हो रही अनियमितता के जिम्मेदार डाटा सेंटर का अनुबंध रद्द कर विश्वविद्यालय अपने स्तर से डाटा सेंटर को चलाने का प्रबंध किया जाए, गणेशदत्त महाविद्यालय में भूगोल विषय से स्नातकोत्तर की पढाई बंद है, पढाई शुरू किया जाय, रामचरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल, बेगूसराय में स्नातकोत्तर की पढाई शुरू किया जाय, कन्या उत्थान योजना में छात्राओं को हो रही कठिनाइयों को दूर किया जाए आदि। विश्वविद्यालय अपने स्तर से समस्याओं को दुरुस्त करें। वही जो समस्या राज भवन व राज्य सरकार स्तर की है उसे अग्रसारित करें एवं मांगो पर हुई कारवाई की एक प्रति मुझे भी उपलब्ध करवाए। उक्त मांगो पर विस्तार पूर्वक कुलसचिव डाँक्टर मुस्ताक अहमद से वार्ता हुई समस्याओं पर गंभीरता से कुलसचिव ने कार्रवाई का आदेश दिया वह राज्य सरकार व राजभवन से संबंधित मांगों को अग्रसारित कर एक प्रति माननीय विधायक को उपलब्ध करवाया। कुलपति के व्यस्तता के कारण कुलपति से भी दूरभाष यंत्र के माध्यम से बातचीत हुई। वही माननीय विधायक की मांग पर अभिलंब जीडी कॉलेज बेगूसराय में भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई चालू करने हेतु अधिसूचना जारी कर दिया गया। मौके पर विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव दिव्या रानी हसदा, कामेश्वर पासवान, परीक्षा नियंत्रक आनंन्द मोहन झा, सीसीडीसी, पेंशन पदाधिकारी सहित सीपीआई सदर अंचलमंत्री वरूण कुमार झा, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, छात्र नेता इशु वत्स आदि उपस्थित थे।

*द्वारा:-शरद कुमार सिंह*

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …