Breaking News

रेलवे माल गोदाम वर्कर्स यूनियन की आमसभा में आंदोलन का लिया गया निर्णय

रेलवे माल गोदाम वर्कर्स यूनियन की आमसभा में आंदोलन का लिया गया निर्णय

दरभंगा बिहार गुड्स ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में चलने वाली संगठन रेलवे माल गोदाम वर्कर्स यूनियन दरभंगा के कामगारों की एक आम सभा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय दरभंगा में शुभो यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा को बिहार गुड्स ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के राज्य के महासचिव अनंत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे माल गोदाम के कामगारों का शोषण, ठेकेदार और बिचौलियों के मिलीभगत से हो रहा है। मजदूरों का एक करोड़ से भी ज्यादा रुपया बकाया बिचौलियों के यहां है जो मजदूरों का भुगतान नहीं कर रहा है। मजदूरों ने प्रशासन और श्रम विभाग को सूचित किया। मगर अभी तक मजदूरों को सहयोग और व्यय नहीं किया है। करोना काल में सभी मजदूरों को काम स्थल पर जाने के लिए एफसीआई के द्वारा पास निर्गत किया गया। यूनियन द्वारा निर्णय लिया गया है कि बकाया मजदूरी का अति शीघ्र भुगतान बैंक खाते में किया जाए। ठेकेदारी प्रथा समाप्त किया जाए और बिचौलियों की मनमानी समाप्त किया जाए। मजदूरों पर दमन और शोषण पर रोक लगाई जाए। आम सभा को सीपीआई के जिला मंत्री नारायण जी झा, सहायक जिला मंत्री राजीव चौधरी, विश्वनाथ मिश्र, चंदेश्वर सिंह, शिव कुमार सिंह, हरेराम यादव, वेद नारायण यादव, महेश यादव, लक्ष्मी कुमार यादव, सुरेश यादव, उमेश यादव, भगत यादव, सतीश यादव, मिथिलेश यादव, नरेश यादव, रामबाबू यादव, अमरजीत यादव, शत्रुघ्न पासवान आदि ने संबोधित किया।

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …