दरभंगा शहर के मोहल्ला रहम खान स्थित मदरसा मैदान मे रविवार को भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।

दरभंगा शहर के मोहल्ला रहम खान स्थित मदरसा मैदान मे रविवार को भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे उप महापौर नाज़िया शामिल हुईं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अल हेलाल अस्पताल के निदेशक डॉ ए एन आरजू, मुस्लिम बेदारी कारवां के अध्यक्ष नजरे आलम, मिथिला इंस्टिट्यूट के निदेशक शाहिद अतहर , अहमद रशीद और फैजान अख्तर कासमी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने फीता काट कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीँ आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की कुल आठ टीमें भाग ले रहीं है। इस मौके पर आयोजक समिति के सदस्य नकीब खान, तनवीर खान, मेराज खान, मुशारिब अहमद, सबाहुद्दीन सलाम आदि उपस्थित थे। समिति की ओर से मुशारिब अहमद ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले दिन हुए दो मुकाबलों में से पहले भरवाड़ा और दूसरे मुकाबले में आरकेसीसी की टीम ने जीत दर्ज किया । वहीं शबाहुद्दीन सलाम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया ।

Check Also

• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी …