
दरभंगा प्रधान डाकघर के पब्लिक हॉल में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा की कार्यकारिणी समिति की बैठक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री श्याम नंदन उपाध्याय जी की अध्यक्षता में आयोजित एवं प्रमंडलीय मंत्री राज किशोर सहनी के संचालन किया गया। कार्यकारिणी समिति की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर जीडीएस कर्मचारियों की सभी मुद्दों पर चर्चा की गई । साथ ही साथ सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ने पर जोड़ दिया गया। बैठक में जीडीएस कर्मियों को जबाव देते हुए प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा है कि स्थानीय समस्याओं को लेकर डाक अधीक्षक महोदय से मिलकर समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किया जायेगा। साथ ही साथ दिनांक 02.03.2023 को एक दिवसीय देशव्यापी धरना प्रमंडलीय कार्यालय के समक्ष किया जायेगा। एवं दिनांक 16.03.2023 और 17.03.2023 को प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का भी निर्णय लिया। श्री सहनी ने कहा कि।16 और 17 मार्च 2023 को दरभंगा डाक प्रमंडल के अधीन 325 शाखा डाकघर का ताला नही खुलेगा और लगभग 600 जीडीएस कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।मुख्य मांगे 01 जीडीएस समिति द्वारा अनुशंसित 12.24.36 वर्षो की सेवा के लिए वरिष्ठ जीडीएस को अतिरिक्त वेतन वृद्धि प्रदान करे। 02 05 लाख रुपया तक के सामूहिक बीमा 05 लाख रुपया तक की जीडीएस को ग्रेच्युटी जीडीएस चिकित्सा सुविधाओं और जीडी एस को पेंशन/ एसडीबीएस में वृद्धि । 03 डाक निदेशालय में अवैज्ञानिक और अव्यावहारिक लक्ष्य निर्धारित करना बंद करे। 04 स्थानीय स्तर के अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीडी एस को परेशान न करने और दवाब न डालने के निर्देश और दिशा निर्देश जारी करे। 05 जीडी एस के स्थान पर एवजी व्यवस्था की अनुमति दे जबकि जीडीएस कार्यभार से संबंधित छुट्टी पर हैं। बैठक में प्रमंडलीय सहायक मंत्री श्री अगम प्रसाद,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष कुमार आशुतोष ,उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जटा शंकर प्रसाद श्रीवास्तव,उमेश मंडल,मोहन झा,शत्रुधन पाठक,अजय कुमार साह,अखिलेश कुमार,अमित आनंद,,ब्रजेश कुमार, गणेश कुमार यादव,लक्ष्मी मंडल,ओम प्रकाश,रमेश कुमार चौधरी,विद्या सागर सिंह,महावीर मंडल,शिव कुमार, मो0 फिरदौस समशी, बैधनाथ महतो,अमरेश पासवान, आदि कर्मी मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal