बिहार /कटिहार अपराधियों को खदेड़ने की नहीं शूट एंड साइट करने की जरूरत है। पप्पू यादव

बिहार के डीजीपी साहब ने कहा- अपराधियों को खदेड़ा लेकिन हालात ऐसे हैं कि अपराधियों को खदेड़ने की नहीं शूट एंड साइट करने की जरूरत है।

जाप सुप्रीमो आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव  कटिहार जिले के बिझाड़ा गांव में थे, जहां बीते दिनों अपराधियों ने मुखिया पति तनवीर राही जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने दिवंगत राही जी के परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी विधवा व छोटी बच्ची को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा हम इस परिवार के साथ पिता की तरह खड़े हैं, जहां जरूरत होगी उन्हें मदद की जाएगी।

लेकिन स्थिति बद से बदतर हो गई है प्रदेश की। इसमें जितना जिम्मेदार शासन-प्रशासन है उतना ही समाज की भी भूमिका है। क्योंकि कहीं बिहार में अपराधी को नेताओं का संरक्षण मिलता है तो कहीं जाति के अपराधियों को उस जात वाले हीरो मानते हैं। लेकिन भारत के कानून में अपराधियों की कोई जात नहीं है ना कोई धर्म है, जो अपराध करता है वह सिर्फ अपराधी है और उस पर कार्रवाई करने की जरूरत है। अगर अपराधी फरार है तो उसके घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए जो उन्होंने अवैध पैसे से बनाई है।

Check Also

• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी …