Breaking News

जिला कौशल समिति की हुई बैठक

जिला कौशल समिति की हुई बैठक

दरभंगा – जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में मुख्यतः दो बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के महात्मा गाँधी नेशनल फेलों ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा एन.ई.पी. के तहत 19 प्रखण्डों के दो-दो विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए दो-दो ट्रेडों का चयन उपरान्त अनुमोदन प्राप्त करना था।
बैठक में जिलाधिकारी ने एम.जी.एन.एफ. को निर्देशित किया कि जिला कौशल समिति के सभी सदस्यों के जरूरी सहायता के साथ ‘‘युवा कौशल महात्वाकांक्षा, उद्यमशिलता एवं आजीविका सर्वेक्षण’’ जिला के सभी आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिग्री कॉलेज एवं सभी प्रकार के कौशल प्रशिक्षण संस्थान से कराया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में होने वाली कौशल विकास की गतिविधियों में जमीनीं स्तर से सुझाव, योजना एवं क्रियान्वयन में जरूरी गति प्रदान होगी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …