Breaking News

दरभंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

दरभंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा


दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर लाल मोहन झा, प्राचार्य डॉक्टर मदन कुमार मिश्रा एवं निदेशक विशाल गौरव ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के प्राचार्य डॉ मिश्रा ने अभिभावकों, छात्रों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय आने वाले समय के लिए नई शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में पूरी तरह से तैयार है और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः संकल्पित है ।

स्कूल के भव्य कैंपस में आयोजित वार्षिकोत्सव में 1000 से भी अधिक छात्रों ने अलग-अलग विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां की। नृत्य, संगीत,नाट्य और नवाचार के माध्यम से जब बच्चों ने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, सामाजिक और राष्ट्रीय रंग को पिरोया तो दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए। 3000 से भी अधिक अभिभावक लगभग 5 घंटे तक बौद्धिक मनोरंजन में डूबे रहे।नृत्य विधा में ओडिसी, कत्थक, फ़्यूज़न, राजस्थानी, लावणी, बिहू आदि की प्रस्तुति की गई। संगीत में गज़ल, कव्वाली और सामूहिक गायन ने श्रोताओं को आनंदित किया। अंग्रेजी में नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का मंचन किया गया तो मैथिली नाटक “अघोरी का अखाड़ा” ने हास्य का तड़का लगाया और हिंदी नाटक “सबका मालिक एक है” ने धार्मिक सौहार्द का संदेश किया।
नवाचार में “नवरस” में अलग-अलग रसों की मंच अभिव्यक्ति की गई तो वृद्घाश्रम नाटक में नई पीढ़ी द्वारा वृद्ध माता-पिता के प्रति उदासीनता पर चोट किया गया।

छात्रों में अखंड, प्राची, तनुश, आर्या, तनु प्रिया, आकांक्षा, रितु, सुमेधा, अक्षत, वदिन, अक्षय, अनुज, ज़ुबिया, मेघना, अंश राज, स्वप्नाली को दर्शकों ने बेहतर मंचन के लिए सराहा। मंच संचालन रश्मि, प्राची ,वेद आशीष आदि ने किया एवं वाइस प्रिन्सिपल दिब्येन्दु विश्वास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …