Breaking News

वन स्टॉप सेन्टर द्वारा समाज सुधार अभियान हेतु विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

वन स्टॉप सेन्टर द्वारा समाज सुधार अभियान हेतु विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दरभंगा,  समाज सुधार अभियान से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम कौशल प्रशिक्षण केन्द्र, इंपैक्ट लैब, लहेरियासराय, दरभंगा में वन स्टॉप सेन्टर, दरभंगा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम वन स्टॉप सेन्टर के प्रबंधक अजमातून निशा द्वारा आगत अतिथियों एवं बलिकाओं का स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर के महिला प्रबंधक द्वारा बलिकाओं के बीच अधिकार, सुरक्षा एवं समाज सुधार में बालिकाओं के भागीदारी पर विशेष रूप से बताया गया। बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, घरेलु हिंसा आदि के बारे मे कानूनी जानकारी दी गई।
इसके बाद केन्द्र समन्वयक चाइल्ड लाइन दरभंगा के अराधना कुमारी के द्वारा बालिकाओं को लिंग भेदभाव एवं बच्चे-महिलाओं के टॉल फ्री नम्बरों की जानकारी दी गई। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मंडवी चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में शिखर प्रियदर्शी, आँचल कुमारी, प्रेमशंकर झा, बलिकाओं एवं महिलाएं ने भाग लिया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …