Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  सीताराम चौधरी को अविलंब हटाने सहित कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर उपवास किया गया।


पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  सीताराम चौधरी को अविलंब हटाने सहित कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर उपवास किया गया,
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता सह अधिवक्ता डॉ पवन कुमार चौधरी ने की।
अगर एक सप्ताह के अंदर इस अध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो अगले सप्ताह करपुरी चौक पर जत्थेदार धरना देने सहित दिल्ली अवस्थित कांग्रेस कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में डा राम नारायण झा, परमानन्द झा,विजय कांत झा, दिनेश गंगनानी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन, एहसान सिद्दिकी, प्रोफेसर जाहिद रजा, संतोष कुमार श्रीवास्तव,वेद प्रकाश पासवान,उदय शंकर मिश्र, गोपाल झा, राकेश चौधरी,मो शाहिद,मो सादिक आरज़ू,मो आमीर एकबाल,मो अरसद फैजी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …