Breaking News

तकनीकी विभाग के कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा

तकनीकी विभाग के कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा*

 

दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण कार्य प्रमंडल बिरौल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपुर, ग्रामीण कार्य प्रमंडल दरभंगा-1, ग्रामीण कार्य प्रमंडल दरभंगा-2 के द्वारा पीएमजीएसवाई योजना वर्ष 2017 से 2024 तक की, एमएमजीएसवाई( सामान्य),एमएमजीएसवाई(एससी), नाबार्ड, एनडीबी (ब्रिक्स) की योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने एवं जिन योजनाओं में कार्य चल रहे हैं उन्हें मार्च से अप्रैल तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण से संबंधित सभी कार्यपालक अभियंता यह सुनिश्चित करेंगे कि सड़क का निर्माण लोक भूमि में ही किया जा रहा है। यदि रैयती भूमि है तो संबंधित रैयत से लिखित सहमति प्राप्त होने पर तथा संबंधित अंचलाधिकारी से एनओसी प्राप्त होने पर ही सड़क निर्माण कराएंगे।

कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन दरभंगा-1,कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेनीपुर-2 की समीक्षा में लंबित योजनाओं की संख्या अधिक पाई गई, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेनीपुर-2 से इस संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वहीं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन दरभंगा के कार्यपालक अभियंता को अप्रैल माह तक समय दिया गया है।

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के उप महाप्रबंधक ने बताया कि उनकी सभी योजनाओं पर कार्य अंतिम चरण में है। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग के कई योजनाओं में धीमी प्रगति पाई गई।

सिंहवाड़ा के वासुदेव मिश्र विद्यालय का निर्मित छात्रावास वहां के प्रधानाध्यापक द्वारा हस्तांतरण नहीं लेने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित करते हुए निर्देश दिया कि जब तक छात्रावास का हस्तांतरण नहीं होता है तब तक प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित रहेगा।

बताया गया कि केवटी के असराहा में 560 शैय्या वाला बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, जिलाधिकारी ने इसे हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

मानू पॉलिटेक्निक कॉलेज में 200 शैय्या वाला बालक छात्रावास का निर्माण कार्य मई माह तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया,बताया गया कि बिरौल न्यायालय का भवन 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग का बाल आश्रय योजना में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, तारामंडल का कार्य पूर्ण हो गया है, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 200 शैय्या वाला छात्रावास निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

बैठक में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल दरभंगा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम दरभंगा, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, महराजी पुल, नरौड़ा-मोहम्मदपुर पथ, दोनार- टिनही पुल पथ निर्माण कार्य, कुशेश्वर स्थान-फुलतोड़ा मार्ग, घनश्यामपुर-रसियारी पथ, नैयाम का पचफुटिया, बेनीपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, बाढ़ आश्रय स्थल, सद्भाव मंडप, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, सूचना व प्रौद्योगिकी केंद्र निर्माण कार्य की समीक्षा की गई, सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी  एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …