पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक में संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

सीतामढ़ी:- बथनाहा, बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद व सीडीपीओ कुसुम कुमारी के निर्देशन एवं बचपन बचाओ आंदोलन के पहल से बथनाहा प्रखंड के हरनहीया पंचायत के किशनपुर गाँव मे पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की मासिक बैठक मंगलवार को पंचायत के मुखिया शिव कुमार राम के अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में बाल अधिकारों के संरक्षण के दृष्टि से आदर्श पंचायत बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। . इस दोरान बाल श्रम , बाल विवाह ,बाल तस्करी, बगैर किसी परिजन के साथ बच्चों का गांव से पलायन को रोकने हेतु सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने व स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का दाखिला साथ ही बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका सह पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की संयोजक प्रतिभा लता , बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने बाल शोषण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। मौके पर वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका, बाल समिति के सदस्य , स्वयं सहायता समूह के सदस्य , गांव के गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य बैठक में शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal