
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल चेयरमैन,राज्यसभा सांसद ईमरान प्रतापगढ़ी जी के द्वारा मिथिलांचल के मजबूत युवा कांग्रेस नेता डॉ जमाल हसन को पश्चिमी बंगाल का प्रभारी बनाया गया, जिसके लिए डॉ जमाल हसन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी, श्री राहुल गांधी जी और इमरान प्रतापगढ़ी जी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया और उन्होंने कहा की मुझ पर जो यकीन कर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
डॉ जमाल हसन को पश्चिमी बंगाल का प्रभारी नियुक्त किए जाने का खबर मिलते ही पूरे मिथिलांचल में खुशी की लहर दौड़ गई,बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर कमरूल हसन, प्रदेश प्रतिनिधि रामनारायण झा,पवन कुमार चौधरी,अब्दुल हादी सिद्दीकी, दरभंगा कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष आर के चंदन,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आदित्य सिंह क्रांति, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रह्लाद सिन्हा,अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष खुसरुल हसन, नसीम हैदर, मोहम्मद नूर, जहां आरा, तबस्सुम परवीन सहित सैकड़ों लोग ने दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal