दरभंगा / लहेरियासराय टावर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के नेतृत्व मे पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरूदारे मे हुए हमले के विरोध मे पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद,इमरान खान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा की इमरान खान के गुंडों द्वारा ननकाना साहब गुरूद्वारा मे गुरु गोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व मनाने आए श्रद्धालु पर किया गया हमला दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी कातरता पूर्ण घटना की जितनी निंदा की जाय वह कम है। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी देते हुए कहा की तत्काल वहाँ से सभी श्रद्धालु को सुरक्षित निकाला जाय।उन्होंने कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डर से पाकिस्तान घबराया हुआ है और उसी डर से सिखों पर यह हमला किया गया है। उन्होंने कहा पाक पर सिखों पर हुए हमले के बाद सोनिया गाँधी,राहुल गाँधी,प्रियंका गाँधी,पाकिस्तान के ब्रांड अम्बेडसर नवजोत सिद्दू,टुकड़े-टुकड़े गैंग एँव सम्पूर्ण विपक्ष चुप्पी साधे हुए है। काँग्रेस सहित पूरा विपक्ष पाकिस्तान मे सिखों पर हुए हमले के बाद भी पाक का विरोध करने के वजाय जिनमे पाकिस्तान मे अत्याचार हुए उनको वापस लेने का विरोध कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या नरेन्द्र मोदी इनका दर्द न सुने,क्या इन्हे नागरिकता न मिले ?
पुतला दहन कार्यक्रम मे निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरि सहनी,पूर्व महापौर अजय पासवान,गौड़ी पासवान,सुजीत मल्लिक,ज्योति कृष्ण झा लवली,डाँ विवेकानंद पासवान,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,राजेश रंजन,मुकुन्द चौधरी,अमलेश झा,रामचन्द्र प्रसाद,अशोक नायक,अमित झा,मनीष जायसवाल,धर्मशीला गुप्ता,पारसनाथ चौधरी,संतोष पोद्दार,लक्ष्मण झुणझुणवाला,तनवीर हसन,संजय महतो,डाँ अमोद झा,अनिल सिन्हा,विनय दास,अंकुर गुप्ता,अविनाश पप्पू,मनीष खट्टीक,वीरू पासवान,कृष्ण भगवान झा,नवीन चौधरी,प्रेम झा,प्रेमकुमार मिश्र,रिंकू राम,विकास चौधरी,रंजीत चौधरी,जीवछ झा,शंभू सिंह,बालेंदु झा,आशुतोष झा,सुधानंदन झा,संजय राय,कन्हैया महतो,प्रमोद चौधरी,कैलाशपति गिरी,मोहित झा,गोपाल झा,श्रवण महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुकुन्द चौधरी,जिला मिडिया प्रभारी,भाजपा(दरभंगा)
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal