पथ निर्माण विभाग का बजट नये बिहार के विकास को रफ्तार देने वाला:डा सुनील

इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्वी) के उपाध्यक्ष एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने बिहार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट नये बिहार के विकास को रफ्तार देने वाला है।उन्होने बताया कि बजट मे अनेको बाईपास ,आरओबी,पुल पुलियो का निर्माण राज्य के यातायात में बदलाव लाएगा, साथ ही युवाओं को कई मौके देने का काम करेगा। उन्होने बताया कि यह बजट नये बिहार के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है।डा चौधरी ने आगे कहा कि चुनौतियों के बावजूद सरकार ने बजट को ट्रांसपेरेंट बनाने पर ज़ोर दिया है।उन्होने कहा कि ये बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है । इसमें यथार्थ का अहसास और विकास का विश्वास भी है ।इसमें ग्रोथ के लिए नए अवसर, नई संभावना का विकास , मानव संसाधन को नया आयाम देने की अपार संभावनाए है ।उन्होने आगे बताया कि सडक इन्फ्रास्टक्चर क्षेत्र मे बजट में पिछले साल की तुलना मे अधिक प्रावधान बिहार के समावेशी विकास की कल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा।आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी,रोजगार के अवसर पैदा होगे, आवागमन सुगम होगा,आम आदमी के पर कैपिटा इनकम मे बढोत्तरी होगी जो बिहार को भारत के मानचित्र पर नयी पहचान दिलायेगा।उन्होने इस बजट को माननीय मुख्यमंत्री के सपना “सुरक्षित बिहार:विकसित बिहार” को साकार करने वाला बताया।
सड़क निर्माण के क्षेत्र में बढते बजटीय प्रावधान के कारण अभियंताओ का राज्य के विकास में भूमिका पहले से भी ज्यादा बढती जा रही है।अतःमाननीय मंत्री,पथ निर्माण विभाग द्वारा खाली पडे अभियंताओ के पदो पर अभियंताओ की बहाली की बात करना कार्य के बोझ तले दबे अभियंताओ के हितो के प्रति उनके सकारात्मक सोच को दर्शाता है।डा चौधरी ने कहा कि सरकार राज्य हित में इन्जीनियरिन्ग कमीशन गठित करे।इससे इन्जीनियरो की क्षमता का बेहतर उपयोग हो सकेगा,अभियंत्रण सेवा जन केन्द्रित बन सकेगा,अभिनव तकनीक के प्रयोग को बल मिलेगा एवं राज्य के चहुमुखी विकास को रफ्तार मिल सकेगा।उन्होने कहा कि राज्य को अगर विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करना है तो डा चौधरी द्वारा 2021 मे सरकार को सौंपे गये 14 सूत्री सुझाव/ मांग को पूरा करते हुए अभियंताओ को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने हेतु सरकार अभियन्त्रण सुरक्षा बल का गठन कर अभियंताओ की सुरक्षा सुनिश्चत करे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal