अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी (पश्चिमी बंगाल) डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी  के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी (पश्चिमी बंगाल) डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर महात्मा गांधी  के प्रतिमा के सामने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता आनन-फानन में खत्म कर लोकतंत्र की हत्या को ले कर काला पट्टी सर पर बांध कर धरना पर बैठा गया उसके पश्चात नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। धरना पर बैठे सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी चोर है, नरेंद्र मोदी अडानी भाई भाई देश को बेच कर खाई मलाई, राहुल गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना जैसे नारों से दरभंगा टावर गूंज रहा था। मीडिया से बात करते हुए प्रभारी डॉ जमाल हसन ने कहा की जिस तरह से भाजपा सरकार दुश्मनी की नियत से राहुल गांध की सदस्यता को खत्म किया है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है , यह देश हिटलर शाही और तानाशाही से नहीं चलेगी। राहुल गांधी जी ने अदानी और मोदी के रिश्ते पर कुछ दिन पहले संसद में खड़े होकर सवाल किया था जिसका जवाब भाजपा सरकार दे ही नहीं पाई और पिछले कई दिनों से संसद में समस्त विपक्षी पार्टियों के द्वारा जेपीसी की मांग की जा रही है और आने वाले दिनों में राहुल जी संसद में फिर भाजपा सरकार से सवाल करते कि अडानी के मामले पर चुप क्यों है इसको लेकर साजिश के तहत उनकी सदस्यता रद्द की गई।

डॉ जमाल हसन ने कहा कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं सरकार होश में आ जाए अन्यथा अभी हम लोग धरना और पुतला दहन किए हैं जरूरत पड़ेगी तो हम लोग जेल तक भरेंगे पर अब तानाशाही और हिटलर शाही इस देश में चलने नहीं देंगे। पहले भी एक गांधी ने गोरों से लड़ाई लड़ी और देश आजाद कराया और आज एक गांधी जो चोरों से लड़ाई लड़ रहा है और वह भी हम लोग जीतेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर कमरुल हसन, प्रदेश प्रतिनिधि राम नारायण झा, पवन कुमार चौधरी, अजय कुमार जालान,अब्दुल हादी सिद्दीकी,मिहिर कांत झा, एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा,एहसान सिद्दीकी, राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई शादाब अख्तर, मोहम्मद नूर,नसीम हैदर, ओम प्रकाश पासवान, विशाल कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
डॉ जमाल हसन
प्रभारी पश्चिमी बंगाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग

Check Also

• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी …