Breaking News

ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के पंजीकरण से छात्रों में हर्ष

ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के पंजीकरण से छात्रों में हर्ष

दरभंगा ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिहार सरकार निबंधन विभाग के द्वारा ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन को 1860 सोसायटी एक्ट के तहत निबंधित किया गया है निबंधन विभाग के महा निरीक्षक के द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिससे पूरे बिहार के लाइब्रेरी प्रोफेशनल में काफी खुशी का माहौल है संगठन अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने बताया संगठन बिहार के 38 जिला में कार्य करेगा। इसका मुख्यालय पटना होगा इसकी नई कार्यकारिणी का गठन 1 सप्ताह के अंदर में की जाएगी। लाइब्रेरी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को इस कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी इस संगठन का मुख्य उद्देश्य राज्य के विश्वविद्यालय कॉलेज हाई स्कूल अन्य शिक्षण संस्थानों में लाइब्रेरियन बहाली को नियुक्ति प्रक्रिया पर जोड़ देना युवाओं को लाइब्रेरी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बताना और रोजगार से जोड़ना समय-समय पर लाइब्रेरी साइंस के छात्रों के बीच सेमिनार एवं प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया जाएगा एवं सर्टिफिकेट मुहैया कराया जाएगा एवं राज्य के सभी तरह के पुस्तकालय के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत प्रखंड जिला स्तर पर पुस्तकालय बनवाने एवं ग्रामीण लोगों को पुस्तकालय से जोड़ने के लिए संकल्पित होगा लाइब्रेरी एसोसिएशन को निबंधन होने पर खुदा बख्श लाइब्रेरी के लाइब्रेरी प्रोफेशनल अफरोज अहमद, केंद्रीय विद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ अमित किशोर ,पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अजय यादव, लाइब्रेरी शिक्षक अजीत कुमार, अनुजा शरण, रीना कुमारी एवं पटना वूमंस कॉलेज की लाइब्रेरी प्रोफेशनल रचना, बिहार विधानसभा लाइब्रेरी के पंकज कुमार , पटना हाईकोर्ट के सहायक लाइब्रेरियन सौरव सुमन, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी प्रोफेशनल प्रो आलोक कुमार, जिला सचिव रामसुन्दर चौरसिया एवं बिहार भर से लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …