Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त उपाचार्य डा कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के निधन पर शनिवार को शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने दिवंगत शिक्षक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें नेक दिलवाला कर्तव्यनिष्ठ एवं लोकप्रिय शिक्षक बताया। शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा में बर्सर डा उमेश कुमार दास, डा सतीश चंद्र झा, डा आरती कुमारी, डा अभय सिंह, डा सुजीत कुमार चौधरी, डा बीडी त्रिपाठी, डा अजय कुमार ठाकुर, डा सत्येन्द्र कुमार झा, डा आर्यिका पॉल, डा रश्मि रेखा, डा निधि झा, डा नेहा शिवहरे, डा सुषमा रानी, कृष्ण कुमार चौधरी, शिव शंकर झा, उमेश ठाकुर, प्रवीण कुमार झा, रोहित कुमार झा, आकाश वर्मा, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, लीला कुमारी, पवन कुमार ठाकुर, अनुपम सिंह, हरेंद्र कुमार झा, चंद्रकांत चौधरी, चेतकर झा, संतोष कुमार, रमेश कामती, जरीना खातून, जितेन्द्र राम, मिसरी साह आदि उपस्थित हुए।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …