Breaking News

डी.पी.एस में “मिथिला का विकास : संभावनाएं एवं चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित परिचर्चा में  मंत्री ने लिया भाग

बहेड़ी प्रखण्ड के मधुबन गाँव जाकर स्व. रघुनाथ मंडल के शोक संतप्त परिवार से  जल-संसाधन मंत्री ने की मुलाकात

मंत्री ने दोहट नारायण पंचायत में स्वच्छता अभियान की की शुरुआत


घर-घर जाकर सूखे एवं गीले कचरे का उठाव करने वाले ठेलों को किया रवाना

डी.पी.एस में “मिथिला का विकास : संभावनाएं एवं चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित परिचर्चा में  मंत्री ने लिया भाग

दरभंगा,  जल संसाधन व सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री, बिहार सरकार  संजय कुमार झा अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखण्ड अन्तर्गत मधुबन ग्राम में वरिष्ठ समाजवादी नेता श्रद्धेय स्व. रघुनाथ मंडल जी के आवास पर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
इस मौके पर  मंत्री महोदय के साथ बेनीपुर के  विधायक  विनय कुमार चौधरी भी साथ थे।
तत्पश्चात  मंत्री महोदय द्वारा दोहट नारायण पंचायत में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गयी और घर-घर जाकर सूखे एवं गीले कचरे का उठाव करने वाले ठेलों को रवाना किया।
उक्त अवसर पर बेनीपुर के माननीय विधायक श्री विनय कुमार चौधरी, पंचायत की मुखिया श्रीमती मनोरमा देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
इसके साथ ही  मंत्री महोदय द्वारा दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़ में “मिथिला का विकास : संभावनाएं एवं चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित परिचर्चा में भाग लिया गया।
उक्त अवसर पर  मंत्री द्वारा जिले के सम्मानित बुद्धिजीवियों, गणमान्यजनों एवं स्थानीय लोगों के साथ मिथिला के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी।
परिचर्चा में पूर्व एम.एल.सी श्री दिलीप चौधरी, एम.एल.एस.एम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्यानाथ झा, दरभंगा पब्लिक स्कूल के संस्थापक व चेयरमैन श्री लाल मोहन झा तथा प्राचार्य श्री मदन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …