Breaking News

Darbhanga लायन डॉ उत्सव राज बने लायंस क्लब के अध्यक्ष

 

लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाउन की एक नियमित बैठक आगामी सत्र 23-24 के लिए क्लब पदाधिकारियों एवं निर्देशक मंडल के निर्वाचन के कार्य को संपादित करने के लिए संध्या 6:30 से प्रसाद पॉलीक्लिनिक में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लायन अजय कुमार पोद्दार ने की।उपस्थित सभी सदस्यों ने
सारी परिस्थितियों पर विचार विमर्श करने के उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित सदस्यों को सत्र 23-24 के लिए पदाधिकारियों के पद पर निर्वाचित किया।
अध्यक्ष – लायन डॉ उत्सव राज
प्रथम उपाध्यक्ष – लायन ओम प्रकाश सराफ
द्वितीय उपाध्यक्ष- लायन अभिषेक चौधरी
सचिव- लायन विशाल पंसारी
कोषाध्यक्ष- लायन शिशिर अग्रवाल
सह सचिव लायन अमरनाथ सिंह
सह कोषाध्यक्ष लायन संजीव अग्रवाल
उपरोक्त सभी पदाधिकारी आगामी १ जुलाई से अपना पदभार सम्हालेंगे।
इस निर्वाचन के साथ ही लायनवाद के अगले सत्र के लिए विविन्न जन सेवा के कार्यों की भी विस्तार से चर्चा कर उसकी एक रूप रेखा बनाई गई।यह तय हुआ की आनेवाले समय में हम एक नेत्र परीक्षण एवम उपचार केंद्र, एक व्यापक स्वास्थ शिविर, एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करने के साथ साथ लायंस का एक रियायती दर पर स्थाई Dyalasis centre की स्थापना की जाएगी ।अन्य बहुत सारे सेवा कार्यो पर भी चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष लायन अजय कुमार पोद्दार के साथ साथ लायन पवन कुमार सुरेका,एस .एम.माईकेल , ओम प्रकाश सराफ, डॉ उत्सव राज , अभिषेक चौधरी, संजीव अग्रवाल, विशाल पंसारी, शिशिर अग्रवाल, धनंजय सिंह, कुणाल कुमार, सुनील मुरारका, राहुल मिश्रा, डॉ अमृता शर्मा, सौरव सुरेका, सुधीर गुप्ता, ललिता देवी पोद्दार आदि ने उपस्थित रहकर सक्रिय भूमिका निभायी।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …